बरेली: बारिश में फिर डूबने का डर! रेजीडेंसी गार्डन की महिलाएं नगर निगम पहुंचीं, मेयर से पूछा- आखिर कब तक डूबते रहेंगे घर?
बरेली के स्टेडियम रोड स्थित रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी में बार-बार हो रहे जलभराव से परेशान महिलाओं का सोमवार को सब्र जवाब दे गया। महिलाएं नगर निगम पहुंचीं और मेयर डॉ. उमेश गौतम को शिकायती पत्र सौंपकर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि बारिश होते ही कॉलोनी में पानी भरने का खतरा पैदा हो जाता है। सितंबर की भारी बारिश में कई हिस्सों में