पनागर: गैस हादसे में झुलसी 18 वर्षीय युवती की मौत, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तोड़ा दम
बरेला थाना क्षेत्र के बमबमपुरा में गैस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 18 वर्षीय युवती काजल मरावी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 1 अक्टूबर की शाम गैस हादसे में काजल बुरी तरह झुलस गई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही काजल ने बीती देर रात अंतिम सांस ली