चरखारी: चरखारी के ग्राम स्वासा माफ गांव के एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट कर रुपए छीनने का गंभीर आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के स्वासा माफ़ गांव निवासी 20 वर्षीय कालका अहिरवार ने महाराजपुरा गांव निवासी अक्कू कुशवाहा और उसके अन्य तीन साथियों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने व जेब में पड़े 17 हजार रुपए निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने उनके पास कट्टा होने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।