इंद्री: कुंजपुरा में हर घर तिरंगा रैली, 250 से अधिक बच्चे और गणमान्य हुए शामिल
Indri, Karnal | Aug 11, 2026 कुंजपुरा के पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। एसडीएम देवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा समेत 250 से अधिक बच्चे और कई नेता शामिल हुए। विजयों और शहीदों को याद करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।