बागीदौरा: नौगामा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया रथोत्सव, जयकारों से गूंजा नगर
नौगामा में 10 लक्षण महापर्व के समापन अवसर पर आज मंगलवार दोपहर 1बजे जैन समाज की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रथोत्सव हर्षोल्लास, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रथोत्सव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह रहा और पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा। प्रातः श्री आदिनाथ मंदिर में विशेष शांतिधारा एवं अभिषेक किया गया। अभिषेक का प्रथम सौभाग्य श्रीपाल नानाव