🚨 केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों से मारपीट का आरोप
जंगलचट्टी में खच्चरों के संचालन को लेकर विवाद, तीन अज्ञात खच्चर चालकों पर मुकदमा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में खच्चरों के संचालन को लेकर विवाद के बाद मुंबई से आए तीर्थयात्रियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कहासुनी के बाद तीन खच्चर चालकों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीर्थयात्रियों को चोटिल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2) के तहत तीन अज्ञात खच्चर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपितों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता या मारपीट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Kedarnath #KedarnathYatra #Rudraprayag #JungleChatti #Uttarakhand #Pilgrims #Sonprayag #KedarnathDham #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 2, 2026