जब खेत की मेड़ों पर हल चलता है, तब केवल धरती ही नहीं, भावनाएं भी जाग उठती हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह दृश्य किसी औपचारिक कार्यक्रम का नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े एक किसान पुत्र का है। छत्तीसगढ़ की माटी से उनका रिश्ता पद और प्रतिष्ठा से कहीं ऊपर है।
बगिया की धरती पर जब उन्होंने स्वयं हल थामा और बियासी की, तब यह संदेश पूरे प्रदेश के किसानों तक पहुंचा कि खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारे पुरखों की अमूल्य विरासत है।
माटी की सोंधी खुशबू, खेतों की हरियाली और किसानों का पसीना… यही छत्तीसगढ़ की असली ताकत है।
एक किसान परिवार से निकले मुख्यमंत्री का यह सहज और आत्मीय अंदाज हर अन्नदाता के सम्मान, संघर्ष और समर्पण को नमन करता है।
यह केवल हल चलाने का दृश्य नहीं, बल्कि माटी, मेहनत और किसान के सम्मान का जीवंत संकल्प है।
@dpr.chhattisgarh
@chhattisgarhcmo
21 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 17, 2026