रायगढ़ में बनेगा AI एक्सीलेंस सेंटर
‘रायगढ़ की AI उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1,500+ प्रतिभागियों ने AI की आधुनिक तकनीक और उसके व्यावहारिक उपयोग को समझा।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में AI एक्सीलेंस सेंटर विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को IIIT नया रायपुर के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। AI से जुड़े प्रशिक्षण, नवाचार और स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान के लिए दीर्घकालिक AI इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे युवाओं के लिए कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता के नए अवसर तैयार होंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़कर नवाचार और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #AI #ArtificialIntelligence #Raigarh #SkillDevelopment #Startup #Chhattisgarh #GoodGovernance
Raigarh, Chhattisgarh | Oct 3, 2026