लालगंज: अदवा नदी में शौच के लिए गए 18 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी
हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव में घर से 500 मीटर दूर अदवा नदी में शौच के लिए गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 7:00 बजे तक युवक के घर वापस न लौटने पर खोजबीन के दौरान घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे के कार्रवाई में जुट गई। 18 वर्षीय अंकित शुक्रवार भोर अदवा नदी में शौच के लिए गया था।