धमतरी: देवपुर में पटपर झांकी देखने गए दो भाईयों पर 3 युवकों ने किया धारदार हथियार से हमला
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढीमरटिकुर नवागांव निवासी तेजेंद्र कुमार साहू अपने भाई चूड़ामणि के साथ पटपर झांकी कार्यक्रम देखने रविवार की रात देवपुर गांव गया था। जहां उसके गांव के ही तीन युवक शैलेंद्र कुमार निषाद, लोकेंद्र निषाद एवं खिलेंद्र कुमार निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर चूड़ामणि के साथ विवाद कर रहा था।