ललितपुर: गढ़ौली में सड़क पर लगभग 2 फीट पानी भरा, स्कूली बच्चे जल भराव के बीच तिरंगा यात्रा निकालने के लिए मजबूर
गढ़ौली में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर आयोजित स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग 2 फीट गहरा पानी होने के चलते बच्चे उक्त जल भराव के बीच से तिरंगा यात्रा निकालने के लिए मजबूर दिखाई दिए।संबंधित जिम्मेदारों को मामले को संज्ञान लेने की आवश्यकता है।ताकि जल निकासी की उचित व्यवस्था की जा सके।