चक्रधरपुर: नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने चक्रधरपुर नगर परिषद वार्ड 17 में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास किया
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शिलान्यास किया। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं वार्ड पार्षद विनय बर्मन ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। नाली निर्माण होने से वार्ड के लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद हैl