लखनऊ में करीब 3 करोड़ रुपये की जमीन को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग की मौत के बाद उनके शव से कथित तौर पर अंगूठे का निशान लगवाकर जमीन से जुड़े दस्तावेज तैयार किए गए और संपत्ति हड़पने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी संपत्ति तीन बेटियों को देना चाहते थे, लेकिन उनकी मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शव से अंगूठे का निशान लिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।