फतेहपुर: आबूनगर में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा किया, ACMO ने अस्पताल किया सीज
फतेहपुर जिले के आबूनगर स्थित बहादुर पाल नर्सिंग हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा काटते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि देर रात डिलेवरी के बाद अचानक हालत बिगड़ने के बाद ब्लड कम होने की बात कहकर ब्लड चढ़ाया। गलत ब्लड चढ़ने से महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर करने का प्रयास किया। जिससे महिला पूनम देवी की मौत हो गई।