बाड़ी: पुण्यतिथि की स्मृति में अग्रवाल फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Bari, Dholpur | Aug 15, 2026 बाड़ी शहर की सत्यनारायण धर्मशाला में अग्रवाल फाउंडेशन ने स्वर्गीय विरमा देवी की तीसरी पुण्यतिथि की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में शहर के युवा रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फाउंडेशन टीम ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया। अग्रवाल फाउंडेशन टीम के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि यह आयोजन उनकी मां स्वर्गीय विरमा देवी की तीसरी पुण्यतिथि की स्मृ