भगवानपुर: युवक ने गले पर चाकू मारकर की आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 पुलिस ने बचाई जान
तेयाय ओपी क्षेत्र के तेयाय गांव स्थित वार्ड संख्या-8 में बुधवार को शाम करीब चार बजे एक युवक द्वारा गले पर चाकू मारकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया। समय रहते ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और चिकित्सकों की तत्परता से युवक की जान बच गई। युवक की पहचान तेयाय गांव निवासी नवीन पासवान का करीब 18 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई