लालबर्रा: बालाघाट-सिवनी मार्ग की जर्जर स्थिति पर भड़कीं विधायक अनुभा मुंजारे, MPRDC और प्रशासन को 2 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम
बालाघाट-सिवनी मुख्य मार्ग की बदहाल और जीर्ण-शीर्ण अवस्था को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने कड़ा रुख अपनाया है। 27 सितंबर को शाम 05 बजे विधायक श्रीमती मुंजारे ने स्थानीय नागरिकों और समर्थकों के साथ बालाघाट-सिवनी मार्ग का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और बदतर यातायात स्थिति को देखकर उन्होंने मध्