सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम धमतरी में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। एनएसई फाउंडेशन के सहयोग से जयपुर की श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ये उपकरण उपलब्ध कराए गए।मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित सभी अधिकारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार जताता है ।
वही कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने संस्था के प्रमुख श्री एन.बी. व्यास को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती मनीषा पांडेय ने श्री नाहटा को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
#dhamtri
CMO ChhattisgarhDPR Chhattisgarh
19 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Oct 13, 2026