लालबर्रा: मिरेगांव में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिभाव के साथ वैनगंगा नहर में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मिरेगांव में 14 सितंबर से 26 सितंबर तक गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति (गणेशटोला, मिरेगांव) और सार्वजनिक महिला मण्डल गणेश उत्सव समिति (आखर चौक, मिरेगांव) दोनों ही समितियों द्वारा विभिन्न प्रकार के भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्