मांट: थाना क्षेत्र के एक गाँव से गुम हुई बालिका के खिलाफ गाँव के युवक पर दर्ज की गई रिपोर्ट
Mat, Mathura | Aug 17, 2026 थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे 13 वर्षीय नाबालिग बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिश्तेदारी व आसपास काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने मांट थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।