पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में 2 साल में विकास पर 14 पैसे भी खर्च नहीं हुए: विधायक प्रदीप यादव ने सांसद पर लगाया आरोप
विगत दो वर्षों में पोड़ैयाहाट में विकास का 14 पैसा भी खर्च नहीं किए जाने का विधायक प्रदीप यादव ने गोड्डा सांसद पर आरोप लगाया है ।शुक्रवार को पोड़ैयाहाट में विवाह भवन के लोकार्पण के बाद विधायक श्री यादव ने नाम लिए बिना आरोप लगाया कि अगर सांसद सरकार से मिले 14 करोड रुपए में एक भी पैसे खर्च का प्रमाण दे देंगे तो वे विधायकी से तत्काल इस्तीफा दे देंगे।