पीडीए जन पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम में सपा ने सरकार पर साधा निशाना
वाराणसी।बीरभानपुर स्थित श्री धांगड़वीर हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व विधायक रोहनिया महेन्द्र सिंह पटेल की नेतृत्व में समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी चुनाव को लेकर रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव एवं सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी राम बिंद की अध्यक्षता में पीडीए जन पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सेवापुरी तथा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बढ़चढ़ का भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ मुख्य अतिथि रामआसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्री
एवं राष्ट्रीय सचिव सपा का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने केंद्र तथा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के झूठ से प्रदेश की जनता बौखला गई है। और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि घर घर जाकर सपा के पक्ष में प्रचार करें तथा बूथ प्रभारियो से निवेदन किया कि अपना अपना बूथ मजबूत करें क्योंकि बूथ की जीत से ही पार्टी की जीत होगी।आगामी चुनाव में जीत के लिए विभिन्न चुनावी मंत्र दिया।संचालन कन्हैया राजभर ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान,मनीष सिंह ,विवेक यादव, आत्माराम यादव, गोपाल यादव, पूजा यादव, शशि यादव, विष्णु शर्मा,आनंद मौर्य,राजेश यादव उर्फ नत्थू, इं. अनिल यादव, सुजीत मास्टर, सुबाष राजभर, सुधीर यादव,दर्शन यादव, कन्हैया राजभर,रामप्रकाश पटेल,हीरालाल विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल,आनंद पटेल,सुरेश यादव,अरुण यादव,योगेश सिंह,रतन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
#letestअपडेट #LETESTNEWS #VaranasiUpdate #LetestUpdate #pdasupport #pdanews 👇👇