रफीगंज: लट्टा हाई स्कूल के सामने वाहन जांच के दौरान 20 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर किया गया गिरफ्तार
रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 20 लीटर देशी शराब और स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पौथू थाना क्षेत्र के लट्टा हाई स्कूल के सामने वाहन जांच के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिथिलेश चौधरी, पिता-रामविलास चौधरी, निवासी नौडिहा, थाना गुरुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने