Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
कल रात, रेलवे स्टेशन पर भोजन परोसते समय, हमारी रोटी बैंक बेतिया टीम एक... - Bettiah News
ersanjugiri
No video available
9
कल रात, रेलवे स्टेशन पर भोजन परोसते समय, हमारी रोटी बैंक बेतिया टीम एक बुजुर्ग बेघर महिला से मिली। हमने उनकी कहानी सुनी, सहानुभूति दिखाई और उन्हें वृद्धाश्रम में जाने के लिए राजी किया। #rotibankbettiahtrust
1.4k views |
Bettiah, West Champaran
| Oct 9, 2024
#rotibankbettiahtrust
MORE NEWS
बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 से 28 तक मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें निगम की सेवाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव दर्ज कराए। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर जनता की समस्याओं को नगर निगम प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए एक उपयोगी एवं सशक्त व्यवस्था है। वार्ड 21 में राम-जानकी मंदिर, पीपल चौक और बगही, वार्ड 22 में बंगाली कॉलोनी, बरवत स्थित शंभू होटल एवं दुर्गा मंडप के समीप, वार्ड 23 में रेडक्रॉस भवन, वार्ड 24 में विपिन हाईस्कूल, वार्ड 25 में स्टेशन चौक पोखरा, वार्ड 26 में गंडक स्कूल, वार्ड 27 में रामरूप गोस्वामी महाविद्यालय तथा वार्ड 28 में दुर्गा मंडप, तेल डिपो में शिविर लगाए गए। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बेहतर और विकसित बेतिया का निर्माण केवल निगम प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद की दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित होने से छोटी-छोटी नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार निगम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर समस्याओं और जरूरतों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलने से विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने में भी सहायता मिलेगी। इससे निगम प्रशासन की जवाबदेही और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। #champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #BJPGovernment #RJD
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #BJPGovernment #RJD
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
प्रशांत किशोर ने DGP से की मुलाकात* PK बोले- बांकीपुर में ट्रैफिक की स्थिति सुधारने और अनरेगुलेटेड वेंडिंग सेंटर बने हैं, उनमें पुलिस के खिलाफ पैसे लेने की जो शिकायतें हैं, उसको लेकर बात हुई है। सूखे नशे को लेकर भी बात हुई है। हम लोग सरकार से मिलकर एक मल्टीडिपार्टमेंटल बैठक और वर्कशॉप करेंगे, ताकि अगले 2-3 वर्षों में पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की जाए।
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
8 पंचायतों व नगर निकायों के वार्डों में लगे सहयोग शिविर। जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर का लिया जायजा। बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले की 38 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के चिन्हित वार्डों में राज्य सरकार के निर्देश पर "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, कृषि, छात्रवृत्ति एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड की जौकटिया एवं माधोपुर पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, लाभुकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उप विकास आयुक्त श्री काजले वैभव नितिन ने चनपटिया प्रखंड की कुड़वा मठिया, लालगढ़ सहित अन्य पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निष्पादन करें तथा किसी भी पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दें।
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026
मझौलिया की चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह पहुंचे, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मझौलिया
Bettiah, West Champaran | Aug 18, 2026