पामगढ़: हिर्री गांव में बाइक सवार 2 भाइयों को मारी टक्कर, हादसे में दोनों को आई चोट, पामगढ़ थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के हिर्री गांव में बाइक सवार 2 भाई को दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी है. हादसे में दोनों भाई को चोट आई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1), 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, बाइक में दो भाई दुर्गा प्रसाद पटेल, कमलेश पटेल बाजार जा रहे थे.