झाझा: झाझा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से अलग-अलग मामलों में सात अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Sep 23, 2026 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे सात अभियुक्तों को झाझा पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया। बुधवार को दोपहर 12 बजे एसएचओ मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि छह वारंटी हैं। चांय गांव के ब्रह्मदेव व पिंकू सिंह, सोहजना के रूपेश यादव व चंदन कुमार तथा परासी के उपेंद्र रावत व उमेश रावत के खिलाफ वारंट था। परासी के भरत रावत मारपीट मामले में नामजद है। सभी को न्यायिक हिरासत