कोलायत: कोलायत क्षेत्र के 3 गाँवों में आंगन मिलन में कार्यकर्ताओं का सम्मान, पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विकसित भारत जन संकल्प अभियान के तहत कोलायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह आयोजित किए गए। गजनेर, चांडासर और कोटड़ी में हुए कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।