नीम का थाना: पाटन के डोकन गांव में सड़क-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए पैदल मार्च
पाटन क्षेत्र के डोकन गांव में ग्रामीणों ने सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए बुधवार सुबह से पैदल यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। यह यात्रा बाबा मीठा राम मंदिर से शुरू होकर नीमकाथाना एसडीएम कार्यालय तक जाएगी, जहां ग्रामीण अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।