पाटी: ग्राम बुदी में 45 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई, घर से मोटर पंप चालू करने निकली थी
Pati, Barwani | Jul 31, 2026 एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ बुदी निवासी गुड्डीबाई पति बूटा उम्र 45 वर्षीय ने घर के पास स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला की इस अचानक कदम उठाने से इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला घटना से कुछ समय पहले परिजनों से घर का मोटर पंप चालू करने की बात कहकर बाहर गई थी।