चायल: कटरा इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशाम्बी का मुंगौड़ा स्वाद चखने उमड़ी भीड़, विदेशी मेहमानों ने भी की तारीफ
कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक व्यंजन मुंगौड़े का स्वाद अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशाम्बी के मुंगौड़े का लाइव प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।