अमरिया: जहानाबाद के निजाम डांडी में विवाहिता की मौत, पति ने हत्या की आशंका जताई
जहानाबाद के निजाम डांडी गांव से इस वक्त की बड़ी खबर है विवाहित महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई! शिवानी श्रीवास्तव की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी पति राणा प्रताप सागर ने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।