Public App Logo
बस्तर घूमने निकली मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की धमतरी में मौत छत्तीसगढ़ के बस्तर की खूबसूरत वादियों का दीदार करने निकले मुंबई के करीब 23 बाइक राइडर्स के दल के साथ धमतरी में दर्दनाक हादसा हो गया। एनएच-30 पर मरकाटोला घाट के पास हुए सड़क हादसे में मुंबई के कांदिवली वेस्ट निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 5 से 6 बजे के बीच राइडर्स का अधिकांश दल आगे निकल चुका था, जबकि रिद्धि कुछ साथियों के साथ पीछे चल रही थीं। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास हादसा हो गया। घटना ने पूरे राइडिंग ग्रुप की यात्रा को मातम में बदल दिया। #DhamtariNews #BastarTour #RoadAccident #BikeRiders #ChhattisgarhNews - Chhattisgarh News