छतरपुर: स्वतंत्रता दिवस पर पटाखे के विस्फोट से युवक की आंख के नीचे गहरा घाव, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान पटाखा चलाते समय हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बमीठा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव की है। हादसे में युवक की आंख के नीचे पटाखे का हिस्सा लगने से गहरा घाव हो गया। गनीमत रही कि उसकी आंख की रोशनी बच गई। वही इस घटना की जानकारी आज 16 अगस्त दोपहर करीब 4:00 बजे घायल के परिजनों ने दी है।