पयागपुर: पयागपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पयागपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय राहुल सिंह उर्फ रंजन सिंह निवासी फरदा त्रिकोलिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।