पिंड्रा: वाराणसी एयरफोर्स से विजयवाड़ा के लिए विमान सेवा शुरू हुई
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विजयवाड़ा के लिए पहली उड़ान सेवा शुरू हो गई है। वाराणसी से विजयवाड़ा के लिए विमान सेवा शुरू होने से न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि व्यापारियों को भी काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार सप्ताह में तीन दिनों तक यह विमान वाराणसी से विजयवाड़ा के लिए जाएगी और विजयवाड़ा से वाराणसी के लिए आएगी।