गोला: सरयू-राप्ती की बाढ़ से तीन दर्जन गांव प्रभावित, प्रशासन ने 28 गांवों में नाव लगवाई, नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है
Gola, Gorakhpur | Sep 30, 2026 गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र में सरयू और राप्ती नदियों के बढ़ते जलस्तर से तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पहुंचने से आवागमन प्रभावित हुआ है। करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।