बीकानेर: हरिद्वार से गंगाजल लेकर 51 घंटे में दौड़कर आड़सर पहुंचे 21 युवा, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत
कावड़ यात्रा का धार्मिक महत्व आमजन में प्रतिष्ठित है। सावन में पवित्र नदियों या जलाशयों से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा श्रद्धालु निष्ठापूर्वक निभाते हैं। क्षेत्र के गांव आड़सर में शुक्रवार देर रात डाक कावड़ यात्रा के पहुंचने पर उत्सव का माहौल नजर आया। गांव के 21 युवा 51 घंटे लगातार दौड़ते हुए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आड़सर पहुंचे। डाक कावड़ य