भादरा: ड्रैगन फ्रूट फार्म, पॉलीहाउस और फसल कटाई के प्रयोगों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
भादरा में एसडीएम भागीरथ व सहायक निदेशक कृषि राकेश मुहाल ने ड्रैगन फ्रूट फार्म, पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस व खरीफ-2026 फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जैविक खेती व संरक्षित खेती को बढ़ावा देने तथा फसल कटाई प्रयोग एसओपी के अनुसार पारदर्शिता से कराने के निर्देश दिए।