उधवा: अमानत दियारा पंचायत के काठाली टोला में ट्रांसफार्मर जलने से गांव में अंधेरा छाया
उधवा प्रखंड क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत अंतर्गत काठाली टोला में बीते दिनों अचानक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में अंधेरा छा गया है।जिससे उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में रहने को परेशान है। उपभोक्ताओं की समस्यायों को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि कादिर शेख ने सहायक विद्युत अभियंता को लिखित आवेदन दिया है।रविवार को अपराह्न करीब 5 बजे इसकी जानकारी मिली है।