दुधि: दुद्धी में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली के जाबर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि पतरिहा गांव निवासी मखनचू पुत्र हरिहर गुरुवार शाम दुद्धी बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था।