किशनगंज: पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित
आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मंडल की बैठक चारभुजा नाथ मैरिज गार्डन में हुई। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।