पंजूसराय मामले में पीड़ित अशोक प्रजापति व विपिन प्रजापति ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार
अमरोहा के पंजूसराय मामले में पीड़ित अशोक प्रजापति ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। अशोक प्रजापति ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से उनका पूरा इलाज करवाया गया और इलाज का खर्च भी उठाया गया।
पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित घर वापस पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस की ओर से की गई मदद और संवेदनशीलता की सराहना की।
Amroha, Amroha | Aug 16, 2026