#बालोतरा: पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।
180 किलोग्राम डोडा पोस्त, दो पिस्टल, 8 जिन्दा कारतूस एवं एक स्काॅर्पियो वाहन बरामद।
02 आरोपी तस्कर मनोहरलाल व दिनेश कुमार गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा एवं आगामी पंचायतीराज चुनाव के मध्यनजर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री सुमेरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में श्री दलपतसिंह निपु. थानाधिकारी धोरीमन्ना के नेतृत्व में डीएसटी एवं डीसीआरबी बालोतरा की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 180 किलोग्राम डोडा पोस्त, दो पिस्टल, 8 जिन्दा कारतूस व एक स्काॅर्पियो वाहन बरामद कर मादक पदार्थ तस्कर आरोपी मनोहरलाल व दिनेश कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
@policerajasthan
#BalotraPolice #NDPSAct #DrugFreeRajasthan #SayNoToDrugs
1 views | Barmer, Rajasthan | Oct 2, 2026