धरियावद: आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर धरियावद में भाजपा की सामूहिक बैठक संपन्न हुई
आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर पंचायत समिति धरियावद के चारों मंडलों की सामूहिक बैठक महू महादेवजी मंदिर,केशरपुरा में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता,पार्टी समर्थित सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों,चुनावी रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा।