पोड़ैयाहाट: 33 वें अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के मौके पर पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर में हुआ विचारों का विनिमय एवं रंगारंग कार्यक्रम
33 वें अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के मौके पर रविवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर में विचारों के स्वस्थ विनिमय के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के जननायकों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विधायक प्रदीप यादव, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू,प्रोफेसर प्रेम नंदन कुमार आदि ने अपने विचारों को रखा ।