ठाकुरगंज: किशनगंज में अवैध बालू खनन का ट्रैक्टर जब्त, चालक कागजात न दिखा पाया
पौआखाली थाना क्षेत्र में बूढ़ी कनकई नदी से अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ओवरलोड ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया। थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में चालक से वैध कागजात मांगे गए, जो पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।