उधवा: अमानत दियारा पंचायत के मजदूर की तमिलनाडु में ट्रेन से गिरकर मौत, इलाके में मातम
राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत निवासी 26 वर्षीय मजदूर निताय साहा की तमिलनाडु के कोयंबटूर रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह मजदूरी के लिए केरल जा रहा था। मृतक की पहचान भारत साहा के पुत्र निताय साहा (26) वर्ष के रूप में हुई है।