सैदपुर: जीबी इंटरनेशनल स्कूल में चला अभियान, अपर सिविल जज ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर किया जागरूक
सैदपुर क्षेत्र के डहरा कलां स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर जागरूकता एवं संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सैदपुर न्यायालय के अपर सिविल जज अंकित बरनवाल ने बच्चों को पॉक्सो कानून के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।