बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा बिगहा में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Barh, Patna | Aug 9, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा बिगहा गांव में पारिवारिक विवाद मारपीट तक पहुंच गया। स्वर्गीय कमलेश सिंह की बेटियों ने अपने चचेरे गोतिया कुंदन सिंह और चंदन सिंह पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं कुंदन सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुलिस ने लगभग 7 बजे आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।