खालवा: खंडवा में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग की; 4 महीने पहले युवक के साथ हुई थी मारपीट
Khalwa, Khandwa | Aug 16, 2026 खंडवा में करीब चार महीने पहले मारपीट का शिकार हुए युवक अल्ताफ शाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवक के साथ पहले आरोपियों ने मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। इसके बाद कथित तौर पर उसका अपहरण कर जंगल में ले जाया गया, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल अल्ताफ का पिछले करीब चार महीने से इलाज चल रहा था।